Tuesday, October 20th, 2026

BPF ने छोड़ा बीजेपी का साथ, कांग्रेस से मिलाया हाथ

गुवाहाटी
असम में आग होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटका लगा है। यहां बीजेपी की अगुवाई वाली असम सरकार में पिछले 5 सालों तक प्रमुख सहयोगी रहे बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) ने अब कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है।


बोडोलैंड बेल्ट में मजबूत पकड़ रखने वाली BPF साल 2006 से ही बोडोलैंड की सभी 12 सीटें जीतती आ रही है। बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के अध्यक्ष हगरामा मोहिलारी ने ट्विट कर कहा' 'शांति, एकता और विकास के लिए काम करने के लिए बीपीएफ ने आगामी विधानसभा चुनाव में महाजाथ के साथ हाथ मिलाने का निर्णय लिया है। बीजेपी के साथ अब हमारी दोस्ती या गठबंधन नहीं है।

असम में बीजेपी और बीपीएफ के बीच रिश्ते में पिछले कुछ समय से खटास आ गई थी। पिछले साल दिसंबर में हुए बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के चुनाव में बीजेपी ने डीपीएस को साथ नहीं लिया था। उस चुनाव में बीपीएफ को 17, बीजेपी को 9, यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को 12 सीटें मिली थी।

बीपीएफ के साथ आने से कांग्रेस की अगुवाई वाले छह दलों के विपक्षी महागठबंधन का विस्तार हो गया। गठबंधन में बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी शामिल हो गए। इससे पहले एआईयूडीएफ, CPI, CPM, CPI (M-L) और आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) के साथ महागठबंधन में शामिल हैं।

असम की 126 सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान होगा। मतदान के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि वर्तमान में राज्य में बीजेपी की सरकार है, जिसे पिछले चुनाव में 60 सीटों पर जीत मिली थी।

 

#बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट

Source : Agency

पाठको की राय